Anil Ambani: सेबी के आदेश की समीक्षा कर रहे अनिल अंबानी, उठाएंगे उचित कदम

Anil Ambani: सेबी ने अनिल अंबानी पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। रिलायंस होम फाइनेंस से धन की हेराफेरी करने की योजना बनाई थी। रिलायंस होम फाइनेंस, रिलायंस समूह की एक सूचीबद्ध अनुषंगी कंपनी है जिसके वे चेयरमैन हैं।

Anil Ambani: उद्योगपति अनिल अंबानी पूंजी बाजार नियामक सेबी के आदेश की समीक्षा कर रहे हैं। वे कानूनी सलाह के आधार पर उचित कदम उठाएंगे। उनके प्रवक्ता ने रविवार को यह कहा। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अनिल अंबानी को पूंजी बाजार से पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

Anil Ambani, Reliance Home Finance, Securities Market, Fine on Anil Ambani, SEBI

अनिल अंबानी

अनिल अंबानी इन कंपनियों के निदेशक पद से दे चुके हैं इस्तीफा

प्रवक्ता ने बयान में कहा कि रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) से जुड़े एक मामले में सेबी के 11 अगस्त, 2022 के अंतरिम आदेश का पालन करने के लिए अंबानी ने रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और रिलायंस पावर लिमिटेड के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया था। बयान के अनुसार, वह "पिछले ढाई वर्षों से उक्त अंतरिम आदेश (11 फरवरी, 2022 के) का अनुपालन कर रहे हैं।

End of Feed