अनिल अंबानी की बढ़ती मुश्किलों के बीच 40% भागा R Power Share, क्यों बना रॉकेट?

पिछले कुछ दिनों में अनिल अंबानी की कानूनी मुश्किलें बढ़ी हैं। लेकिन, रिलायंस पावर के शेयर में 40% की ताबड़तोड़ तेजी देखने को मिली है। क्या यह शेयर फंडामेंटली मजबूत है, आखिर तेजी की वजह क्या है?

Reliance Power Share Price: पिछले एक महीने में रिलायंस पावर के शेयर में करीब 40% की जबरदस्त रैली देखने को मिली है। कमजोर फंडामेंटल्स और Anil Ambani समूह की बढ़ती कानूनी मुश्किलों के बावजूद आखिर R Power की इस रैली को कहां से सपोर्ट मिल रहा है। इससे भी बड़ा सवाल ये है कि क्या यह तेजी टिकेगी या जल्द थमेगी?

R Power

रिलायंस पावार में तेजी

फंडामेंटल और वैल्यूएशन हेल्थ कैसी?

स्टॉक वैल्यूएशन के हिसाब से सस्ता दिखता है। क्योंकि, P/B रेश्यो 1 से नीचे है, जो बताता है कि स्टॉक अपनी बुक वैल्यू से नीचे ट्रेड कर रहा है। लेकिन फंडामेंटल्स कमजोर हैं। कुल कर्ज काफी करीब 15,200 करोड़ रुपये के आसपास है। ROE नेगेटिव है। इसका मतलब है कि कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स के लगाए पैसे पर मुनाफा कमाने के बजाय नुकसान कर रही है। ग्रोथ लगभग ठहरी हुई है। हालिया तेजी ज्यादा ट्रेडिंग और सेंटीमेंट ड्रिवन नजर आती है, न कि मजबूत बिजनेस पर आधारित।

End of Feed