इस दिन हुआ दुनिया का सबसे महंगा लंच, जानें पेमेंट को लेकर क्यों छिड़ी है बहस

Elon Musk & Bernard Arnault Lunch: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मस्क और अरनॉल्ट की फोटो शेयर की है, जिस पर दोनों की नेटवर्थ लिखी है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि 'मेरी पत्नी सोच रही थी कि लंच का भुगतान किसने किया...'। उन्होंने अपने ट्वीट में एलन मस्क को टैग भी किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा ने किया मस्क-अरनॉल्ट के लंच पर ट्वीट
  • सवाल पूछा - किसने की लंच के लिए पेमेंट
  • लोग कह रहे दुनिया का सबसे महंगा लंच

Elon Musk & Bernard Arnault Lunch: दुनिया के दो सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) और बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) हाल ही में मिले। दोनों बीते शुक्रवार को लंच के लिए पेरिस में मिले और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। बात लंच की थी तो बहस छिड़ गई कि आखिर दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से किसने बिल की पेमेंट की होगी? इस मजेदार बहस में आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) भी कूद पड़े हैं।

End of Feed