Amul : अमूल का T-20 वर्ल्ड कप में बड़ा दांव, अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका टीम का बना प्रायोजक

Amul Sponsor T-20 World Cup Team: अमूल जून में टी20 विश्व कप के दौरान अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका टीम का प्रायोजक होगा । इसके पहले अमूल पहले भी नीदरलेंड, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान का प्रायोजक रह चुका है ।

Amul Sponsor T-20 World Cup Team:भारतीय दुग्ध उत्पाद निर्माता अमूल जून में टी20 विश्व कप के दौरान अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका टीम का प्रायोजक होगा । दोनों टीमों के क्रिकेट बोर्ड ने बृहस्पतिवार को यह ऐलान किया ।अमेरिका एक जून से हो रहे टूर्नामेंट में सह मेजबान के तौर पर पहली बार उतरेगा । टूर्नामेंट में सेमीफाइनल और फाइनल समेत कई मुकाबले वेस्टइंडीज में होंगे ।विश्व कप का पहला मैच एक जून को अमेरिका और कनाडा के बीच होगा ।अमूल इसके पहले नीदरलेंड, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान का प्रायोजक रह चुका है ।

amul sponsor t-20 wolrd cup teams

अमूल टी-20 में अमेरिका-दक्षिण अफ्रीका का प्रायोजक

अमेरिका में एक महीने पहले अमूल दे चुका है दस्तक

इसके पहले करीब एक महीने पहले अमूल ने पहली बार भारत के बाहर उतरने का ऐलान किया था। इसके तहत कंपनी ने अमेरिकी बाजार में अपने ताजा उत्पाद दूध को लॉन्च किया । इसके लिए अमूल ने अमेरिका में 108 साल पुरानी डेयरी सहकारी संस्था मिशिगन मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के साथ साझेदारी की है। वहां एमएमपीए की जिम्मेदारी दूध के कलेक्शन और प्रोसेसिंग की होगी और जीसीएमएमएमएफ उसकी ब्रांडिंग अमूल फ्रेश मिल्क के रूप में करेगा। यही संगठन उसकी मार्केटिंग भी करेगा।

End of Feed