LPG के बाद अब पेट्रोल महंगा हुआ! प्रति लीटर इतने रुपये बढ़े, चेक करें अपने शहर का रेट

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। तेल कंपनियों की रिपोर्ट के अनुसार, पावर पेट्रोल ब्रांडों की कीमतों में ₹2.09 प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। यह बढ़ोतरी अलग-अलग शहरों में लागू की गई है।

आम आदमी की जेब पर एक बार फिर महंगाई का बोझ बढ़ा है, लेकिन इस बार मार 'पावर' पेट्रोल पर पड़ी है। HPCL, IOCL समेत सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने अपने प्रीमियम यानी पावर पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. HPCL और IOCL ने 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि आम गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले रेगुलर पेट्रोल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे मिडिल क्लास को फिलहाल पुरानी कीमतों पर ही राहत मिलती रहेगी।

HPCL Price Hike

मिडिल ईस्ट वॉर का असर

पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव और अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमलों के बीच, वैश्विक तेल बाजार में मची उथल-पुथल का असर अब भारत के घरेलू बाजार पर दिखने लगा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को पावर पेट्रोल (Premium Petrol) की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस इजाफे के बाद अब लखनऊ में पावर पेट्रोल की कीमत 103.92 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

End of Feed