डूबते बाजार में वेदांता ने 20 लाख शेयरहोल्डर्स को दी खुशखबरी, हर शेयर पर मिलेगा 1100% डिविडेंड

शेयर बाजार फिलहाल पश्चिम एशिया में जारी युद्ध की आग में तप रहा है। फ्री-फाल मोड में जारी गिरावट के बीच वेंदांता ने अपने निवेशकों को खुशखबरी दी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

Vedanta Dividend: गिरते शेयर बाजार के बीच Vedanta ने निवेशकों को राहत दी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹11 प्रति शेयर का तीसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले वेदांता के शेयर पर डिविडेंड करीब 11 गुना यानी 1100% बैठता है। वहीं, शेयर के मार्केट रेट के हिसाब से देखें, तो करीब 1.7% की डिविडेंड यील्ड मिलती है। कंपनी की तरफ से डिविडेंड के तौर पर 20 लाख शेयरहोल्डर्स को ₹4,300 करोड़ का नकद भुगतान किया जाएगा।

Vedanta Dividend

वेदांता ने किया डिविडेंड का ऐलान

डूबते बाजार में बड़ी राहत

ग्लोबल कमजोरी और बिकवाली के दबाव के बीच Vedanta ने निवेशकों के भरोसे को मजबूत करने वाला कदम उठाया है। कंपनी के बोर्ड ने ₹1 फेस वैल्यू वाले शेयर पर ₹11 का तीसरा अंतरिम डिविडेंड मंजूर किया है। यह 1100% का डिविडेंड पेआउट है, जो मौजूदा बाजार हालात में काफी आकर्षक माना जा रहा है। कंपनी की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार इस डिविडेंड के जरिए कुल करीब ₹4,300 करोड़ का वितरण किया जाएगा, जो इसके मजबूत कैश फ्लो को भी दर्शाता है।

End of Feed