Times Now Summit 2025: अमेरीकी टैरिफ से विकसित भारत तक, टाइम्स नाउ समिट में क्या कुछ बोले पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कहा ‘फिलहाल भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते के संबंध में बातचीत जारी है और हम एक ऐसे नतीजे पर पहुंचेंगे जो भारत के साथ-साथ अमेरिका के लिए भी फायदेमंद साबित हो।’ 2047 तक भारत को 30 ट्रिलियन इकॉनमी बनाने के लिए पीयूष गोयल ने मैक्रोइकॉनमी स्थिति को मजबूती देने की बात कही।

Times Now Summit 2025: देश की राजधानी में आज टाइम्स नाउ समिट 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन देश-दुनिया के दिग्गज कारोबारियों और विचारकों ने ‘भारत को आगे रखने’ की कार्यक्रम की थीम पर अपने विचार प्रकट किये। केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी कार्यक्रम के पहले दिन शिरकत की और उद्योग, इकॉनमी एवं विकसित भारत जैसे बेहद गंभीर मुद्दों के बारे में अपने विचार प्रकट किये।

Times Now Summit 2025

अमेरीकी टैरिफ से विकसित भारत तक, टाइम्स नाउ समिट में क्या कुछ बोले पीयूष गोयल

अमेरिका का टैरिफ

सत्ता में आने के बाद से अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प कई बार टैरिफ व्यवस्था को लागू किये जाने की धमकी दे चुके हैं। पिछले कुछ समय के दौरान ही यह इंटरनेट पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला शब्द भी बन चुका है। इस बारे में अपने विचार प्रस्तुत करते हुए पीयूष गोयल ने कहा ‘फिलहाल भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते के संबंध में बातचीत जारी है और हम एक ऐसे नतीजे पर पहुंचेंगे जो भारत के साथ-साथ अमेरिका के लिए भी फायदेमंद साबित हो।’

End of Feed