अमेजन में अगले हफ्ते हो सकती है बड़ी छंटनी, 30000 कर्मचारियों पर मंडराया खतरा!

Amazon layoffs News: अमेरिकी ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन अगले हफ्ते छंटनी के दूसरे चरण की शुरुआत कर सकती है, जिसमें करीब 30,000 कर्मचारियों पर असर पड़ने की आशंका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बढ़ता इस्तेमाल है। इस दौर में AWS, HR, प्राइम वीडियो और रिटेल सेगमेंट के कर्मचारी सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं।

Amazon layoffs News: अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन एक बार फिर बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अगले हफ्ते 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के दूसरे दौर की शुरुआत कर सकती है। बताया जा रहा है कि इसका एक बड़ा कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का तेजी से बढ़ता इस्तेमाल है, जिससे कई काम अब ऑटोमेटेड हो रहे हैं। हालांकि कंपनी की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Amazon layoffs

अमेजन में छंटनी का अलर्ट, 30 हजार नौकरियां खतरे में (तस्वीर-istock)

किन विभागों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

आईएएनएस के मुताबिक रिपोर्ट्स के अनुसार छंटनी का सबसे ज्यादा असर अमेजन वेब सर्विसेज (AWS), ह्यूमन रिसोर्स (HR), अमेजन प्राइम वीडियो और रिटेल सेगमेंट में काम करने वाले कर्मचारियों पर पड़ सकता है। ये ऐसे विभाग हैं, जहां एआई और ऑटोमेशन का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। सूत्रों का कहना है कि दूसरे दौर की छंटनी में भी करीब उतने ही कर्मचारियों को निकाला जा सकता है, जितने पहले चरण में निकाले गए थे।

End of Feed