Alia Bhatt and Nitu Kapoor buys flats in Mumbai: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में करोड़ों रुपये का एक लग्जरी घर खरीदा है। नीतू कपूर ने BKC में एक 4BHK फ्लैट खरीदा है। फ्लैट के रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक इस आलीशान फ्लैट की कीमत करीब 18 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नीतू कपूर ने इस फ्लैट के लिए 1.04 करोड़ रुपये तो सिर्फ स्टाम्प ड्यूटी के लिए चुकाए हैं। फ्लैट का रजिस्ट्रेशन 10 मई को हुआ था।
आलिया भट्ट ने बांद्रा में खरीदा था 37 करोड़ रुपये का फ्लैट
3387 वर्ग फीट में फैला है नीतू कपूर का नया फ्लैट
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक नीतू कपूर के इस फ्लैट का एरिया 3387 वर्ग फीट है और इसके साथ 3 पार्किंग एरिया भी है। बताते चलें कि नीतू कपूर ने फिल्मों में पिछले साल वापसी की थी। उन्होंने जुग-जुग जियो में बतौर एक्ट्रेस काम किया था।
आलिया भट्ट ने बांद्रा में खरीदा था 37 करोड़ रुपये का फ्लैट
बताते चलें कि नीतू कपूर से पहले उनकी बहू यानी बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने मुंबई के बांद्रा में 37 करोड़ रुपये का लग्जरी फ्लैट खरीदा था। इतना ही नहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि आलिया ने अपनी बहन शाहीन भट्ट को 7.68 करोड़ रुपये के दो फ्लैट गिफ्ट किए हैं।
लग्जरी ब्रांड गूची ने आलिया भट्ट को बनाया है अपना ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर
गौरतलब है कि आलिया भट्ट अपने प्रोफेशनल लाइफ में अभी काफी बिजी चल रही हैं। दुनिया के जाने-माने लग्जरी फैशन ब्रांड गूची ने आलिया को अपना ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। बताते चलें कि आलिया भट्ट, गूची द्वारा बनाई गई पहली भारतीय ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर हैं। आलिया अभी हाल ही में दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल से वापस मुंबई लौटी हैं, जहां उन्होंने गूची के लिए एक फैशन इवेंट में हिस्सा लिया था।
