Akums Drugs IPO: 200 रु पहुंचा अकुम्स ड्रग्स IPO का GMP, लिस्टिंग पर 29% रिटर्न मिलने की उम्मीद

Akums Drugs IPO Listing: अकुम्स ड्रग्स का जीएमपी 200 रु है। जबकि आईपीओ में शेयरों का प्राइस 679 रु फिक्स हुआ है। यानी मौजूदा जीएमपी के आधार पर लिस्टिंग पर इसका शेयर करीब 29.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है। मगर जीएमपी लिस्टिंग तक घट या बढ़ भी सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 6 अगस्त को होगी अकुम्स ड्रग्स की लिस्टिंग
  • 200 रु पर है GMP
  • शानदार रहा IPO

Akums Drugs IPO Listing: अकुम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स का IPO काफी शानदार रहा। इसके आईपीओ को 63.44 गुना सब्सक्राइब किया गया। अकुम्स ड्रग्स के शेयर भी अलॉट हो चुके हैं। अब इसका शेयर 6 अगस्त को लिस्ट होने के लिए तैयार है। मंगलवार को अकुम्स ड्रग्स की लिस्टिंग होगी। आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 679 रु तय हुआ है। ऐसे में जिन निवेशकों को इसके शेयर मिले हैं, वे इसका ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) जानना चाहेंगे। आगे जानें अकुम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स का मौजूदा जीएमपी कितना है।

Akums Drugs IPO Listing

एकम्स ड्रग्स आईपीओ लिस्टिंग

ये भी पढ़ें -

चेक करें अकुम्स ड्रग्स का जीएमपी (Akums Drugs IPO GMP Today)

आईपीओ वॉच के अनुसार अकुम्स ड्रग्स का जीएमपी 200 रु है। जबकि आईपीओ में शेयरों का प्राइस 679 रु फिक्स हुआ है। यानी मौजूदा जीएमपी के आधार पर लिस्टिंग पर इसका शेयर करीब 29.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है। मगर जीएमपी लिस्टिंग तक घट या बढ़ भी सकता है।

End of Feed