Akash Ambani : Time की ‘100 नेक्स्ट' लिस्ट में शामिल हुए आकाश अंबानी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 10:42 PM IST

टाइम100 नेक्स्ट में 'उद्योगों और दुनिया भर के ऐसे 100 उभरते सितारों को स्थान दिया जाता है, जो दुनिया को बेहतर करने और भविष्य को परिभाषित करने के असाधारण प्रयास करते है।

न्यूयॉर्क: रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी को टाइम पत्रिका ने 'टाइम100 नेक्स्ट' की सूची में शामिल किया है। वह इस सूची में शामिल एकमात्र भारतीय हैं।हालांकि, सूची में सोशल मीडिया मंच ओनलीफैन्स की भारतीय मूल की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) आम्रपाली गन को भी स्थान दिया गया है।

akash ambani

उल्लेखनीय है कि टाइम100 नेक्स्ट सूची विश्व के सबसे शक्तिशाली लोगों को दर्शाने वाली 'टाइम100' की सूची से प्रेरित है।रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक चेयरपर्सन नीता अंबानी के पुत्र आकाश को ‘लीडर’ श्रेणी के तहत सूची में शामिल किया गया है।

End of Feed