Airbus Tata Partnership: 'मेक इन इंडिया' (Make in India) को बढ़ावा देते हुए एयरबस हेलीकॉप्टर्स (Airbus Helicopter) ने कहा है कि वह देश में हेलीकॉप्टरों के लिए फाइनल असेंबली लाइन को स्थापित करने के लिए टाटा समूह (TATA Group) के साथ साझेदारी कर रहा है।
इस लाइन में एयरबस के सबसे प्रसिद्ध H125 हेलिकॉप्टर बनाए जाएंगे
एयरबस और टाटा समूह की टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) देश का पहला प्राइवेट हेलिकॉप्टर असेंबली लाइन बनाने जा रहे हैं यहां पर फाइलन असेंबली लाइन बनाया जाएगा।
इस लाइन में एयरबस के सबसे प्रसिद्ध H125 हेलिकॉप्टर बनाए जाएंगे, बताते हैं कि FAL को स्थापित होने में 24 महीने लगेंगे और पहले 'मेड इन इंडिया' H125 की डिलीवरी साल 2026 में शुरू होने की उम्मीद है। FAL की लोकेशन एयरबस और टाटा समूह द्वारा संयुक्त रूप से तय किया जाएगा।
गौर हो कि एयरबस ने टाटा ग्रुप के साथ एक साझेदारी की है, ताकि देश में हेलीकॉप्टरों के लिए एक अंतिम असेंबली लाइन (FAL) स्थापित किया जा सके। भारत में हेलीकॉप्टर मैन्युफैक्चरिंग सुविधा स्थापित करने में प्राइवेट सेक्टर द्वारा अग्रणी भूमिका निभाने का पहला उदाहरण बताया जा रहा है।
