एयर इंडिया ने लॉन्च किया ‘Points Fest’: मई 2026 में मिलेगा 2 लाख तक बोनस महाराजा पॉइंट्स का मौका

Air India Points Fest: एयर इंडिया ने मई 2026 के लिए ‘Points Fest’ ऑफर लॉन्च किया है, जिसमें महाराजा क्लब सदस्य शॉपिंग और पॉइंट्स कन्वर्जन से 2 लाख तक बोनस पॉइंट्स कमा सकते हैं, फ्लाइट्स पर फायदा उठा सकते हैं।

Air India Points Fest : टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया ने अपने लॉयल्टी प्रोग्राम ‘महाराजा क्लब’ (Maharaja Club) के सदस्यों के लिए मई 2026 में एक खास ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर का नाम ‘Points Fest’ रखा गया है। इसके तहत यात्रियों को ज्यादा यात्रा और पार्टनर ब्रांड्स के साथ लेन-देन करने पर भारी बोनस पॉइंट्स मिलेंगे। एयर इंडिया का कहना है कि यह ऑफर उसके लॉयल्टी प्रोग्राम को और मजबूत और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Air India Points Fest, Maharaja Club, bonus Maharaja points, Air India offer May 2026

एयर इंडिया ने मई 2026 के लिए ‘Points Fest’ ऑफर लॉन्च किया (तस्वीर-istock)

100 से ज्यादा ब्रांड्स के साथ साझेदारी का जश्न

एयर इंडिया ने FY 2023 से FY 2026 के बीच अपने पार्टनर नेटवर्क में तेजी से विस्तार किया है। इस दौरान कंपनी ने 100 से ज्यादा ब्रांड्स को अपने लॉयल्टी इकोसिस्टम में जोड़ा है। इन ब्रांड्स के जरिए यात्रियों को शॉपिंग, होटल बुकिंग, ट्रैवल सर्विस और लाइफस्टाइल जैसी कई कैटेगरी में पॉइंट्स कमाने का मौका मिलता है। कंपनी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026 में ‘महाराजा क्लब’ के सदस्यों ने इन पार्टनर ब्रांड्स के जरिए 4.2 मिलियन से ज्यादा ट्रांजैक्शन किए हैं। यह दिखाता है कि लॉयल्टी प्रोग्राम तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

End of Feed