Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस के सैकड़ों कर्मचारी एक साथ बीमार, छुट्टी के कारण 80 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated May 8, 2024, 12:08 PM IST

80 Air India Express Flights Cancelled: एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइन के ऊपर अचानक ऑपरेशनल संकट छा गया है। एयरलाइन के कई कर्मचारी एक साथ बीमार हो गए हैं और छुट्टी पर चले गए हैं। इसकी वजह से एयर इंडिया एक्सप्रेस की 70 से अधिक घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट प्रभावित हुई हैं।

Air India Express cancels multiple flights : एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइन के ऊपर अचानक ऑपरेशनल संकट छा गया है। एयरलाइन के कई कर्मचारी एक साथ बीमार हो गए हैं और छुट्टी पर चले गए हैं। इसकी वजह से एयर इंडिया एक्सप्रेस की 80 से अधिक घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट प्रभावित हुई हैं। एयरलाइन के सीनियर पायलट ग्रुप के सदस्यों के सामूहिक छुट्टी पर जाने के बाद मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक एयर इंडिया एक्सप्रेस की 70 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। सूत्रों के अनुसार, नागरिक उड्डयन अधिकारी इस मामले पर नजर रख रहे हैं।

Air India Express.

एयरपोर्ट जाने से पहले चेक करें फ्लाइट का स्टेटस

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि हमारे केबिन क्रू के एक ग्रुप ने अंतिम समय में बीमार होने की सूचना दी है। इसकी वजह से फ्लाइट डिले और रद्द हुई हैं। एयरलाइन का मैनजमेंट क्रू के साथ बातचीत कर रहा है। एयरलाइन की तरफ से कहा गया है कि आज जिन यात्रियों की फ्लाइट एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ है, उनसे अनुरोध है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले यह चेक कर लें कि उनकी फ्लाइट का स्टेटस क्या है।

End of Feed