Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस यूनियन ने कंपनी पर लगाया गंभीर आरोप, लेबर कमिश्नर को लिखा पत्र

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 30, 2024, 05:51 PM IST

Air India Express: यह पत्र ऐसे समय में आया है जब चालक दल के सदस्यों और एयरलाइन प्रबंधन के बीच विवाद पर सीएलसी (सी) के समक्ष सुलह की कार्यवाही चल रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस के लगभग 200 चालक दल के सदस्य सात मई को एयरलाइन में कथित कुप्रबंधन के विरोध में हड़ताल पर चले गए थे।

Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस के चालक दल के सदस्यों के संगठन ने एयरलाइन पर अनुचित श्रम व्यवहार का आरोप लगाया है। यूनियन ने मुद्दों को सुलझाने के लिए श्रम आयुक्त से हस्तक्षेप की मांग की है। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध एयर इंडिया एक्सप्रेस कर्मचारी संघ (एआईएक्सईयू) ने इस संबंध में मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) को पत्र लिखा है। यह पत्र ऐसे समय में आया है जब चालक दल के सदस्यों और एयरलाइन प्रबंधन के बीच विवाद पर सीएलसी (सी) के समक्ष सुलह की कार्यवाही चल रही है।

Air India Express

एयर इंडिया एक्सप्रेस(फोटो साभार - ट्विटर)

यूनियन का क्या है आरोप

यूनियन ने आरोप लगाया है कि प्रबंधन विभिन्न ऐसे उपाय अपना रहा है जो अच्छे औद्योगिक संबंध बनाने के लिए अनुकूल नहीं हैं। यह पत्र 28 जून को लिखा गया है। इसमें आरोप लगाया गया है। उनकी कार्रवाइयां औद्योगिक संबंधों को और बिगाड़ रही हैं जो पहले से ही उनके अनुचित श्रम व्यवहारों और श्रम कानूनों के उल्लंघन से प्रभावित हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से इस संबंध में फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं मिली है।

End of Feed