Agriculture Stock To buy : कृषि क्षेत्र की छह नई बड़ी स्कीम के बाद एग्रीकल्चर से जुड़ें इन शेयरों में आया गजब का उछाल, क्या आपके पास हैं?

Agriculture Stock To buy:बजट 2025 में सरकार ने कृषि क्षेत्र के लिए छह नई योजनाओं की घोषणा की। किसान क्रेडिट कार्ड की ऋण सीमा बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी गई। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत 100 कृषि जिलों पर फोकस किया जाएगा। दालों में आत्मनिर्भरता के लिए मिशन अरहर, उड़द और मसूर लॉन्च किया गया। इन घोषणाओं के बाद कृषि कंपनियों के शेयरों में 7% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • कृषि क्षेत्र के लिए छह नई योजनाओं की घोषणा, 100 कृषि जिलों पर होगा फोकस।
  • किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की ऋण सीमा तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये की गई।
  • मखाना उत्पादन और दालों में आत्मनिर्भरता के लिए मिशन लॉन्च, कृषि शेयरों में 7% तक की तेजी।

Agriculture Stock To buy: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आम बजट 2025-26 में कृषि क्षेत्र के लिए छह नई योजनाओं की घोषणा और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की ऋण सीमा तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने के बाद शनिवार को कृषि से जुड़े शेयरों में 7% तक की तेजी दर्ज की गई।

Agriculture Stock To buy, Chambal Fertilizers Share, Dhanuka Agritech Share Price Tata Chemicals Share Price Target,Budget 2025, Budget 2025 Agriculture

बजट 2025: खेती को मिली नई ताकत, 6 बड़ी योजनाएं और कृषि शेयरों में उछाल

किन कंपनियों के शेयरों में उछाल?

बीएसई पर कावेरी सीड कंपनी के शेयर 6.99% बढ़कर 962.25 रुपये पर बंद हुए। इसके अलावा, पारादीप फॉस्फेट्स 3.41%, मंगलम सीड्स 3.23%, नाथ बायो-जीन्स 2.78%, और बेयर क्रॉपसाइंस 0.55% की बढ़त पर बंद हुए।

End of Feed