‘राइजिंग नॉर्थ ईस्ट’ निवेश सम्मेलन में 4.18 लाख करोड़ रुपये के करार : ज्योतिरादित्य सिंधिया

दिल्ली में आयोजित 'राइजिंग नॉर्थ ईस्ट' निवेशक सम्मेलन 2025 में 4.18 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों की घोषणा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया। यह पहली बार है जब पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों के लिए संयुक्त रूप से ऐसा सम्मेलन हुआ। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि हर राज्य को औसतन ₹20,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले। सम्मेलन में 50 देशों के राजनयिक, उद्योग समूहों के प्रमुख और स्थानीय उद्यमियों ने भाग लिया। पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण, टेक्सटाइल, आईटी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया गया।

दिल्ली के भारत मंडपम में शुक्रवार को शुरू हुए ‘राइजिंग नॉर्थ ईस्ट’ निवेशक सम्मेलन 2025 में 4.18 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों की घोषणा की गई। इस सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इसका उद्देश्य पूर्वोत्तर क्षेत्र को वैश्विक निवेश के केंद्र के रूप में स्थापित करना और नीति निर्माताओं, निवेशकों व उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान करना है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि यह पहली बार है जब पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के लिए एक साझा निवेशक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्मेलन से पहले देश के प्रमुख शहरों जैसे बेंगलुरु, मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता और इंदौर में रोड शो किए गए और उद्योग समूहों से संवाद किया गया।

Jyotiraditya Scindia

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया। (फाइल-फोटो)

हर राज्य को मिला औसतन ₹20,000 करोड़ का निवेश प्रस्ताव

सिंधिया ने बताया, “सम्मेलन के दौरान विश्वस्तरीय निवेश समझौते हुए, जिनकी कुल राशि 4.18 लाख करोड़ रुपये रही। हर राज्य को औसतन ₹20,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।” इस आयोजन में देश-विदेश से आए 50 से अधिक देशों के राजनयिक, औद्योगिक समूहों के प्रमुख और पूर्वोत्तर राज्यों के उद्यमियों ने हिस्सा लिया।

End of Feed