DOMS Industries GMP: आज अलॉट होंगे डोम्स के शेयर, 530 रु पर है जीएमपी

DOMS Industries Allotment Status: डोम्स का आईपीओ 15 दिसंबर को बंद हुआ और 18 दिसंबर को अलॉटमेंट के बाद इसका शेयर 20 दिसंबर को बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर लिस्ट हो सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज अलॉट होंगे डोम्स के शेयर
  • जीएमपी 530 रु पर पहुंचा
  • 20 दिसंबर को शेयर होंगे लिस्ट

DOMS Industries Allotment Status: शानदार आईपीओ (IPO) के बाद सोमवार 18 दिसंबर को डोम्स इंडस्ट्रीज (DOMS Industries) के शेयर अलॉट किए जाएंगे। स्टेशनरी और आर्ट मैटेरियल्स बनाने वाली कंपनी के आईपीओ को ऑफर में रखे गए 88,37,407 शेयरों के मुकाबले 82,64,87,838 शेयरों के लिए आवेदन मिले। इसका मतलब डोम्स के आईपीओ को कुल मिलाकर 93.52 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। पब्लिक इश्यू 15 दिसंबर को बंद हुआ और 18 दिसंबर को अलॉटमेंट के बाद इसका शेयर 20 दिसंबर को बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर लिस्ट हो सकता है।

बीएसई पर कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके डायरेक्ट बीएसई लिंक पर लॉग इन करें। 'इश्यू टाइप' में 'इक्विटी' चुनें और 'इश्यू नेम' चुनें।

End of Feed