31 मार्च से पहले अपनाएं ये ट्रिक, शेयर-MF निवेश पर टैक्स बचाने का बड़ा मौका

हाल के दिनों में शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है। इससे अधिकांश निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि, इस मौके का इस्तेमाल आप टैक्स सेविंग के लिए कर सकते हैं। आइए समझते हैं कि आप यह कैसे कर सकते हैं।

Share Market Investors: अगर आप शेयर या म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो 31 मार्च तक आपके पास टैक्स बचाने का शानदार मौका है। सवाल है-कैसे? अगर आपके पोर्टफोलियो में कुछ शेयर या इक्विटी म्यूचुअल फंड घाटे में हैं, जबकि बाकी निवेश मुनाफा दे रहे हैं। ऐसे में आप ‘टैक्स लॉस हार्वेस्टिंग’ रणनीति अपना सकते हैं। इसके तहत आप उन लिस्टेड इक्विटी शेयरों और इक्विटी-ओरिएंटेड म्यूचुअल फंड को बेचते हैं, जिनमें नुकसान हो रहा है। इससे होने वाला लॉस, आपके दूसरे निवेशों से हुए कैपिटल गेन को घटा देता है, जिससे आपका कुल टैक्स बोझ कम हो जाता है। यानी सही प्लानिंग के साथ आप वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अच्छी-खासी टैक्स बचत कर सकते हैं।

Tax Loss Harvesting

शेयर बाजार निवेशक

अगर पूरा पोर्टफोलियो ही लाल में हैं तो क्या करें?

अगर आपके पोर्टफोलियो में मौजूद सभी इक्विटी म्यूचुअल फंड और लिस्टेड इक्विटी शेयर घाटे में चल रहे हैं, तो 'टैक्स-लॉस हार्वेस्टिंग' का तरीका आपको AY 2026-27 के लिए टैक्स बचाने में मदद नहीं करेगा। ऐसी स्थिति में, आपको 'कैरी-फॉरवर्ड और सेट-ऑफ' के नियम का इस्तेमाल करना होगा। इसके तहत, आप 31 मार्च तक घाटे वाले इक्विटी म्यूचुअल फंड और शेयरों को बेचकर उस घाटे को दर्ज कर सकते हैं, और भविष्य में टैक्स में छूट पाने के लिए उसे आगे ले जा सकते हैं।

End of Feed