Novelis IPO: हिंडाल्को की सब्सिडियरी नोवेलिस लाएगी IPO, 7875 करोड़ रु जुटाने का प्लान, यूएस में होगी लिस्टिंग

Novelis IPO: आईपीओ के बाद हिंडाल्को के पास नोवेलिस के 92.5% शेयर होंगे। फिलहाल ये इसकी इकलौती शेयरधारक है। आईपीओ से नोवेलिस को कोई रकम नहीं मिलेगी, क्योंकि शेयर सिर्फ हिंडाल्को बेचेगी और सारा पैसा उसी को मिलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • नोवेलिस लाएगी IP
  • हिंडाल्को की है सब्सिडियरी
  • अमेरिका में होगी लिस्ट

Novelis IPO: आदित्य बिड़ला ग्रुप की हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड की अमेरिकी सब्सिडियरी कंपनी नोवेलिस (Novelis IPO) न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हो सकती है। इसके लिए नोवेलिस का प्लान अपना आईपीओ लाने का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 945 मिलियन डॉलर (करीब 7875 करोड़ रु) तक जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी ने यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को दी गई जानकारी में कहा कि नोवेलिस 4.5 करोड़ शेयर बेचने का इरादा रखती है, जिसकी कीमत 18 से 21 डॉलर (1500 रु से 1750 रु) प्रति शेयर होगी।

Novelis IPO

नोवेलिस लाएगी IPO

ये भी पढ़ें -

End of Feed