ABFRL Share Price: 10 फीसदी लुढ़का आदित्य बिड़ला फैशन का शेयर, फ्लिपकार्ट की यूनिट द्वारा हिस्सेदारी बेचने का असर

Aditya Birla Fashion & Retail Share Price: ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट की यूनिट फ्लिपकार्ट इन्वेस्टमेंट्स ने आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (एबीएफआरएल) में अपनी पूरी छह प्रतिशत हिस्सेदारी बुधवार को 583 करोड़ रुपये में बेच दी। इस डील के बाद एबीएफआरएल का शेयर 10 फीसदी से अधिक गिर गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • आदित्य बिड़ला फैशन का शेयर गिरा
  • 10 फीसदी से अधिक की गिरावट
  • फ्लिपकार्ट की यूनिट ने बेची कंपनी में हिस्सेदारी

Aditya Birla Fashion & Retail Share Price: ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट की यूनिट फ्लिपकार्ट इन्वेस्टमेंट्स ने आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (एबीएफआरएल) में अपनी पूरी छह प्रतिशत हिस्सेदारी बुधवार को 583 करोड़ रुपये में बेच दी। इस डील के बाद एबीएफआरएल का शेयर 10 फीसदी से अधिक गिर गया। करीब 3 बजे ये BSE पर 9.23 रु या 10.74 फीसदी की गिरावट के साथ 76.75 रु पर है। बता दें कि फ्लिपकार्ट इन्वेस्टमेंट्स फ्लिपकार्ट प्राइवेट लिमिटेड (एफपीएल) की सब्सिडियरी कंपनी है। एफपीएल अमेरिका स्थित वॉलमार्ट ग्रुप का हिस्सा है।

Aditya Birla Fashion & Retail Share Price

आदित्य बिड़ला फैशन का शेयर गिरा

ये भी पढ़ें -

किस रेट पर बेचे गए शेयर

‘टर्म शीट’ के अनुसार, एबीएफआरएल के 7.31 करोड़ शेयर 79.50 रुपये प्रति शेयर के मिनिमम प्राइस पर बेचे गए। यह मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर एबीएफआरएल के 86 रुपये के बंद भाव से करीब 7.6 प्रतिशत कम है।

गोल्डमैन सैक्स इस डील की एकमात्र ‘बुकरनर’ है। इस लेनदेन में 7.31 करोड़ शेयर की बिक्री शामिल है, जो मुंबई स्थित एबीएफआरएल की करीब छह प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।

फ्लिपकार्ट ग्रुप से 1,500 करोड़ रुपये जुटाए

ऑफर के मिनिमम प्राइस पर डील का आकार 583 करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जो एनएसई और बीएसई पर एक या एक से अधिक ब्लॉक डील्स के जरिए पूरा किया गया। एबीएफआरएल ने अक्टूबर 2020 में घोषणा की थी कि वह फ्लिपकार्ट ग्रुप से 1,500 करोड़ रुपये जुटा रही है।

फ्लिपकार्ट के बाहर निकलने से एबीएफआरएल में उसकी हिस्सेदारी पूरी तरह समाप्त हो गई। एबीएफआरएल में पैंटालून्स, वैन ह्यूसेन और लुई फिलिप जैसे ब्रांड शामिल हैं। (इनपुट - भाषा)

End Article
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ...

End of Feed