अडानी कॉपर को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, लंदन मेटल एक्सचेंज में मिला Grade-A ब्रांड रजिस्ट्रेशन

अदाणी एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड के 'अदाणी कॉपर' ब्रांड को लंदन मेटल एक्सचेंज (LME) से ब्रांड रजिस्ट्रेशन मिल गया है। इस अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेशन के बाद इसके कॉपर कैथोड्स अब ग्लोबल स्टैंडर्ड्स के तहत वैश्विक बाजार में डिलीवरी के लिए पात्र होंगे।

अदाणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) की पूरी ओनरशिप वाली सहायक कंपनी, कच्छ कॉपर लिमिटेड (KCL) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है। कंपनी के 'अडानी कॉपर' (Adani Copper) ब्रांड के ग्रेड-ए कैथोड्स को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित लंदन मेटल एक्सचेंज (LME) द्वारा ऑफिशियल ब्रांड रजिस्ट्रेशन मिल गया है। अदाणी एंटरप्राइजेज द्वारा जारी की गई आधिकारिक मीडिया रिलीज में इस बात की पुष्टि की गई है। LME से मिली यह खास मंजूरी अदाणी कॉपर को दुनिया के सबसे बेहतरीन और टॉप कॉपर ब्रांड्स की लिस्ट में शामिल करती है।

Gautam Adani

अडानी कॉपर को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, लंदन मेटल एक्सचेंज में मिला Grade-A ब्रांड रजिस्ट्रेशन

इस अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेशन का सीधा मतलब यह है कि अदाणी कॉपर के कैथोड्स अब पूरी तरह से ग्लोबल स्टैंडर्ड्स (अंतरराष्ट्रीय मानकों) पर खरे उतरे हैं। आने वाली 10 जुलाई, 2026 से ये कैथोड्स LME कॉपर फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स के तहत डिलीवरी के लिए पूरी तरह मान्य हो जाएंगे, जो अदाणी ग्रुप की मैन्युफैक्चरिंग क्वालिटी और जिम्मेदार सोर्सिंग को साबित करता है।

End of Feed