CNG Price Hike: इस कंपनी ने CNG गैस की कीमतों में की वृद्धि, जानें क्या है नया रेट

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 9, 2023, 06:43 PM IST

Adani Total CNG price hike: निजी क्षेत्र की कंपनी अडाणी टोटल गैस लिमिटेड ने गुजरात में सीएनजी के दाम एक रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दिए हैं।

Adani Total Gas Limited: अडानी टोटल गैस लिमिटेड ने गुजरात में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतों में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है बताया जा रहा है कि ये नई कीमतें सोमवार 9 जनवरी 2023 से लागू हो गई हैं, गौर हो कि अभी जल्दी में अडानी टोटल गैस को आठ शहरों में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन लगाने के ऑर्डर मिले थे।

Adani Total CNG price hike

अडाणी टोटल गैस लिमिटेड ने गुजरात में सीएनजी के दाम एक रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दिए हैं

फेडरेशन ऑफ गुजरात पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद ठक्कर ने सोमवार को बताया कि एक रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि के बाद सीएनजी की कीमत 79.34 रुपये से बढ़कर अब 80.34 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

End of Feed