Share Market Today: आज भी नहीं आई शेयर बाजार में बहार, सपाट हुआ बंद; जानें किन शेयरों में सबसे ज्यादा पैसे बने और डूबे

Share Market Today Closing: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में कोई बड़ी हलचल नहीं दिखी। सेंसेक्स 112 अंक गिरकर 73,085 पर और निफ्टी 5 अंक की मामूली गिरावट के साथ 22,119 पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने लगातार सातवें दिन बिकवाली जारी रखी और 28 फरवरी को 11,639.02 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 12,308.63 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Share Market Today Closing: भारतीय शेयर बाजार सोमवार को सुस्ती के साथ बंद हुआ। दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बाजार में कोई खास तेजी नहीं देखी गई। सेंसेक्स 112 अंक या 0.15% गिरकर 73,085 पर और निफ्टी 5 अंक की मामूली गिरावट के साथ 22,119 पर बंद हुआ। इस कारोबारी सत्र में आईटी और मेटल सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.79% चढ़ा। निफ्टी मेटल इंडेक्स 1.18% की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके अलावा, ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, इन्फ्रा और रियल्टी सेक्टर में भी हल्की खरीदारी देखने को मिली।

share-bazar-today-sensex-nifty

शेयर बाजार में सुस्ती: सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद, जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स।

किन सेक्टर्स में गिरावट रही?

पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, मीडिया और एनर्जी सेक्टर में गिरावट दर्ज की गई। प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुआ। स्मॉलकैप शेयरों में कमजोरी दिखी, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.27% लुढ़का। 1,235 शेयर बढ़त में रहे। 2,852 शेयरों में गिरावट रही। 147 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

End of Feed