Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 16 May 2023 : आज सर्राफा बाजार (Bullion Market) में गिरावट दिख रही है। सोने (Gold) और चांदी (Silver) की कीमतों में कमी आई है। बुधवार को सुबह के कारोबार में दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी का भाव (Gold & Silver Rate) नीचे गिरा है। हालांकि यह गिरावट बहुत अधिक नहीं है ।
सोने चांदी की ताजा कीमत
सोने का रेट 80 रु गिरा है और 24 कैरेट सोने की ताजा कीमत प्रति 10 ग्राम 60,970 रु पर आ गई है। चांदी की कीमतों में 200 रु की गिरावट आई है। चांदी का ताजा रेट इस कमजोरी के साथ 73080 रु प्रति किलो पर है।
चेक करें मंगलवार के रेट
इससे पहले मंगलवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई थी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शाम को सोने का रेट 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 61,050 रु पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का भाव भी 0.27 फीसदी की कमजोरी के साथ 73,280 रु पर बंद हुआ था।
MCX पर भी है गिरावट
इस समय एमसीएक्स पर सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 85 रु या 0.14 फीसदी की कमजोरी के साथ 60942 रु पर चल रहा है। चांदी के रेट पर नजर डालें तो ये प्रति किलो 189 रु या 0.26 फीसदी गिर कर 73,213 रु पर है।
Comex के ताजा रेट
US Comex पर भी इस समय सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दिख रही है। कॉमेक्स पर सोने का रेट करीब साढ़े 10 बजे 2.20 डॉलर या 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 2,020.50 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं चांदी का रेट 0.10 डॉलर या 0.40 फीसदी की कमजोरी के साथ 24.20 प्रति औंस पर है।
RBI खरीद रहा गोल्ड
विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन (Management of Foreign Exchange Reserves) पर आरबीआई की अर्धवार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022-23 में भारत का गोल्ड रिजर्व लगभग 5% बढ़कर 794.64 मीट्रिक टन हो गया। गोल्ड रिजर्व भारत के ओवरऑल फॉरेक्स रिजर्व का हिस्सा है।
