Aaj Ka Sone Ka Bhav, 24 May 2023: सोना फिर से 60000 के ऊपर, चांदी का बुरा हाल, रेट 72000 के नीचे

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 24 May 2023: आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। हालांकि सोने का रेट 60000 के ऊपर है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट
  • सोना 60000 रु के ऊपर पहुंचा
  • चांदी का दाम 72000 के नीचे

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 24 May 2023 : आज सर्राफा बाजार में नरमी है। मगर सोने और चांदी की कीमतों में बहुत अधिक गिरावट नहीं है। कल सुबह के कारोबार में सोने के रेट 60000 रु के नीचे आ गए थे। मगर आज गिरावट के बावजूद सोना 60000 के ऊपर है। करीब सवा 10 बजे सोने का रेट केवल 10 रु घटा है और 24 कैरेट सोने की ताजा कीमत प्रति 10 ग्राम 60,300 रु पर आ गई है। चांदी की कीमतों में गिरावट 290 रु की है। इस समय प्रति किलो चांदी का रेट 71770 रु प्रति किलो पर है।

कल कितने पर रहे थे रेट

इससे पहले मंगलवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली थी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शाम को सोने का रेट 0.02 फीसदी की कमजोरी के साथ 60310 रु पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का भाव भी 0.40 फीसदी गिर कर 72,060 रु पर बंद हुआ था।

End of Feed