Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav: 61 हजार के नीचे आया सोना,चांदी भी लुढ़की,जानें क्यों है गिरावट का दौर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 12, 2023, 11:56 AM IST

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 12 May 2023 : इसके पहले दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 330 रुपये की गिरावट के साथ 61,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था। जबकि बुधवार को सोना 61,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।चांदी की कीमत भी 1,650 रुपये लुढ़ककर 75,950 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी।

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 12 May 2023 : शुक्रवार को शुरूआती कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। सोना जहां 110 रुपये सस्ता हो गया है। वहीं चांदी की कीमतों में भी 630 रुपये की गिरावट है। सोने की कीमतें 60,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतें 72,990 पर आ गई हैं। वहीं MCX पर भी गिरावट का दौर बना हुआ है। MCX पर सोना 60,773 रुपये और चांदी 73,153 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।

gold silve rate today

आज के सोने और चांदी के रेट

MCX पर गिरावट का ट्रेंड

सुबह 11:35 मिनट तक के आंकड़ों के अनुसार MCX पर भी सोने और चांदी दोनों में गिरावट का दौर बना हुआ है। सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 119 रुप यानी 0.20 फीसदी गिरकर 60,773 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। वहीं चांदी के रेट प्रति किलो 655 रु यानी 0.89 फीसदी गिर कर 73,153 रु पर आ गया था था।

End of Feed