Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 18 May 2023 :सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। बुधवार को 500 रुपये में गिरावट के बाद आज फिर सोना और चांदी सस्ता हो रहा है। गुरूवार को सोना 80 रुपये और चांदी 270 रुपये सस्ती हुई है। जिस तरह गिरावट का ट्रेंड बना हुआ है उससे संभावना है कि सोने की कीमतें सस्ती होकर 60 हजार रुपये का आंकड़ा छू सकती हैं। वहीं चांदी भी 72 हजार का आंकड़ा छू सकती है। गुरूवार को सोने की कीमतें 60,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतें 72,270 पर आ गई हैं। वहीं MCX पर सोना 60,060 रुपये और चांदी 72,394 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।
सोने और चांदी की कीमत
MCX में भी गिरावट
सुबह 11बजकर के आंकड़ों के अनुसार MCX पर भी सोने और चांदी दोनों में गिरावट का दौर था। सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 85 रु या 0.14 फीसदी गिरकर 60,060 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। वहीं चांदी के रेट प्रति किलो 264 रु या 0.36 फीसदी गिर कर 73,620 रु पर आ गया था। वहीं विदेशी बाजार में गिरावट का दौर जारी है। यूएस कॉमेक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतें में गिरावट है। कॉमेक्स पर सोने का रेट 0.18 फीसदी गिरकर 1,981.40 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं चांदी का रेट 0.41 फीसदी गिरकर 23.80 प्रति औंस पर था।
बुधवार को 500 रुपये सस्ता हुआ था सोना
डॉलर की मजबूती के असर सोने और चांदी की कीमतों में दिख रहा है। दिल्ली में बुधवार को सोने का भाव 500 रुपये की गिरावट के साथ 60,580 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था। इसके पहले मंगलवार को कारोबारी सत्र में सोना 61,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।चांदी की कीमत भी 450 रुपये घटकर 73,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। इसी तरहविदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,992 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी घटकर 23.82 डॉलर प्रति औंस रह गया।रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर ने कहा कि डॉलर की मजबूती के कारण बुधवार को कॉमेक्स में सोने की कीमतों में कमजोरी देखी गई।
