Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 02 May 2023 : आज मंगलवार 2 मई को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दिख रही है। मंगलवार को सुबह के कारोबार में दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के रेट नीचे आए हैं।
सोने चांदी की कीमत 02 मई 2023
सोने का रेट 210 रु गिरा है और 24 कैरेट सोने की ताजा कीमत प्रति 10 ग्राम 59,700 रु पर आ गई है। चांदी की कीमतों में भी ठीक-ठाक गिरावट आई है। प्रति किलो चांदी का रेट आज 450 रु घटा है। सुबह करीब 11 बजे चांदी का ताजा रेट इस गिरावट के साथ 74,820 रु प्रति किलो पर है।
कल भी सस्ते हुए थे सोना-चांदी
इससे पहले सोमवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई थी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शाम को सोने का रेट 0.35 फीसदी की कमजोरी के साथ 59,910 रु पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का भाव भी 0.60 फीसदी गिर कर 75,270 रु पर बंद हुआ था।
रिकॉर्ड स्तर से कितना सस्ता हुआ सोना
गोल्ड इस समय अपने 61371 रु के ऑल टाइम हाई से करीब 1600 रु या 2.6 फीसदी सस्ता हो चुका है। इसने हाल ही में 61371 रु के ऑल टाइम हाई स्तर को छुआ था। फिलहाल सोने की कीमतों में गिरावट का ट्रेंड है।
एमसीएक्स पर सस्ता हुआ सोना
एमसीएक्स पर नजर डालें तो सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 27 रु या 0.05 फीसदी की कमजोरी के साथ 59,737 रु पर है। चांदी के रेट को देखें तो ये प्रति किलो 417 रु या 0.55 फीसदी गिर कर 75,042 रु पर है।
कॉमेक्स के रेट चेक करें
यूएस कॉमेक्स पर भी इस समय सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी दिख रही है। कॉमेक्स पर सोने का रेट करीब 1.70 डॉलर या 0.09 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,990.50 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं चांदी का रेट 0.14 डॉलर या 0.55 फीसदी की तेजी के साथ 25.09 प्रति औंस पर है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
