Aadhaar Card Update: सरकार ने आधार से जुड़े नियम में किया बड़ा बदलाव, अब हर 10 साल में कराना होगा अपडेट

  • Authored by: सुजीत शर्मा
  • Updated Nov 10, 2022, 02:26 PM IST

Aadhaar Card Update: अगर आपने दस साल पहने आधार कार्ड बनवाया है तो ये खबर आपके लिए है। आधार कार्ड के अपडेट को लेकर बड़े बदलाव किए गए हैं, सरकार ने अब आधार कार्ड धारकों के लिए हर 10 साल में इसे अपडेट कराना जरूरी कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अब हर 10 साल में अपडेट कराना होगा आधार कार्ड।
  • इसके लिए आपको आइडेंटिटी और एड्रेस प्रूफ देना होगा।
  • आधार कार्ड UIDAI द्वारा जारी किया गया 12 अंकों का यूनिक नंबर है।

Aadhaar Card Update: जिन लोगों ने दस साल पहले आधार कार्ड बनवाया और उसे कभी भी अपडेट नहीं कराया है उनके लिए सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी कर दी है। दरअसल इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रद्योगिकी मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि आधार कार्ड में यदि किसी ने पिछले 10 साल में अभी तक एक बार भी अपने नाम या पते को अपडेट नहीं किया तो यह उनके लिए अब जरूरी कर दिया गया है।

aadhaar

Aadhaar Card Update: सरकार ने बदला आधार कार्ड का नियर, अब हर 10 साल में करना होगा ये काम

नोटिफिकेशन के अनुसार अगर आपका आधार 10 साल या इससे ज्यादा पुरानी है तो आपके लिए इसे अपडेट कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए आपको आइडेंटिटी प्रूफ (Identity Proof) और एड्रेस प्रूफ (Address Proof) देना होगा।

End of Feed