₹25,000 की SIP से 20 साल में बनेंगे 2.29 करोड़, Step-Up स्ट्रैटजी अपनाई तो बन जाएंगे 4.65 करोड़, जानें कैसे?

शेयर बाजार में उथल-पुथल के बीच सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) निवेशकों में एक लोकप्रिय तरीका बन हुआ है जो लंबे समय में संपत्ति बनाना चाहते हैं।

SIP आम निवेशकों के बीच काफी पॉपुलर है। इसकी वजह निवेश पर बेहतर रिटर्न और लचीलापन है। रिटायरमेंट प्लानिंग जैसे लक्ष्यों के लिए SIP खास तौर पर फायदेमंद है, क्योंकि लंबे समय में कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है। हालांकि, SIP से बेहतर स्टेप-अप SIP है। इस तरीके से कमाई बढ़ने के साथ निवेश की रकम बढ़ाकर और बड़ा फंड जमा किया जा सकता है। स्टेप-अप SIP निवेशकों को समय के साथ अपना योगदान धीरे-धीरे बढ़ाने की सुविधा देकर, बढ़ती आय के साथ निवेश को बेहतर ढंग से तालमेल बिठाने में मदद करती है। इससे कंपाउंडिंग की ताकत को बढ़ाने में मदद मिलती है। आइए समझते हैं कि कैसे सिप के मुकाबले आप स्टेप-अप SIP चुनकर समान अवधि में बड़ा फंड जमा कर सकते हैं।

SIP vs Step-Up SIP

करोड़पति बनने का तरीका

इसे ऐसे समझें:

मान लीजिए किसी ने ₹25,000 की SIP शुरू की और कम से कम 20 साल तक निवेश किया। 12% सालाना रिटर्न के साथ, उन्हें आखिर में ₹2,29,96,434 का फंड मिल सकता है। लेकिन, अगर वे "स्टेप-अप" तकनीक का इस्तेमाल करते हैं, तो यह फाइनल काफी ज्यादा हो सकता है।

End of Feed