8th Pay Commission : 1 जनवरी 2026 से बढ़ेगी सैलरी? जानें कब मिलेगा एरियर और क्या होगा फॉर्मूला?

8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी कब से होगी और इससे पहले 7वें वेतन आयोग के तहत DA और उसका एरियर कैसे मिला, जिससे पता चले कि 8th CPC का फॉर्मूला क्या होगा यहां करें चेक?

8th Pay Commission को लेकर करीब 50 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और 68 लाख से ज्यादा पेंशनर्स की नजर इस बात पर है कि नई सैलरी कब से लागू होगी और अगर आयोग की सिफारिशें देर से लागू होती हैं, तो क्या कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2026 से एरियर मिलेगा। फिलहाल सरकार ने पे रिवीजन की डेट तय नहीं की है। हालांकि, 8th Central Pay Commission के टर्म ऑफ रेफरेंस में सरकार ने कहा था कि पिछले 10 साल के ट्रेंड को देखते हुए इसकी सिफारिशों का असर सामान्य तौर पर 1 जनवरी, 2026 से अपेक्षित है।

8th Pay Commission, 8th Pay Commission  8th Pay Commission eligibility criteria, 8th Pay Commission pay

8वां वेतन आयोग

8th CPC का गठन 3 नवंबर, 2025 को हुआ था और उसे अपनी रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। यानी सामान्य समय-सीमा के हिसाब से कमीशन को मई 2027 तक अपनी रिपोर्ट देनी है। आयोग फिलहाल अलग-अलग राज्यों में कर्मचारी और पेंशनर संगठनों से बातचीत कर रहा है। आधिकारिक वेबसाइट पर अक्टूबर 2026 में Bengaluru और Mumbai में प्रस्तावित बैठकों की जानकारी भी दी गई है।

End of Feed