8th pay commission update: कब आएंगी सिफारिशें और क्या हैं टर्म्स ऑफ रिफरेंस

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार है। आयोग की सिफारिशों से करीब 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) से जुड़ी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। आयोग ने अपनी सलाह प्रक्रिया के तहत कर्मचारी यूनियनों, संगठनों, पेंशनर्स एसोसिएशन, फेडरेशन और अन्य हितधारकों से सुझाव लेने के लिए आधिकारिक बैठकों और राज्यों के दौरे की योजना बनाई है। इन सुझावों के आधार पर आयोग अपनी सिफारिशें तैयार करेगा।

8th pay commission update

8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार (Photo: iStock)

8वें वेतन आयोग की सिफारिशों से करीब 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है। इनमें लगभग 50 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और करीब 65 लाख पेंशनर्स शामिल हैं। इसके अलावा रेलवे और डिफेंस सेक्टर के कर्मचारी और रिटायर्ड कर्मचारी भी इसके दायरे में आते हैं।

End of Feed