8th Pay Commission: सरकार ने 8वें वेतन आयोग के लिए राय मांगी, जानें फीडबैक भेजने का तरीका

8th Pay Commission: सरकार ने यह भी भरोसा दिलाया है कि जवाब देने वालों के नाम नहीं बताए जाएंगे और क्वेश्चनेयर के जवाबों का एनालिसिस एग्रीगेट नॉन-एट्रिब्यूटेबल बेसिस पर किया जाएगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने सबसे पहले जनवरी 2025 में 8th Pay Commission की घोषणा की थी।

8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने कर्मचारियों से 8वें वेतन आयोग के लिए राय मांगी है। सरकार ने इसके लिए एक वेबसाइट लेकर आई है। आपको बता दें कि 8th Pay Commission की वेबसाइट हाल ही में https://8cpc.gov.in/ पर लाइव हो गई है, जिसमें सरकार संबंधित लोगों और स्टेकहोल्डर्स से इनपुट और सुझाव मांग रही है।

8th pay commission

8वां वेतन आयोग

बता दें कि केंद्र सरकार ने सबसे पहले जनवरी 2025 में 8th Pay Commission की घोषणा की थी। महीनों बाद पिछले साल 3 नवंबर को, मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस ने इसे फॉर्मली नोटिफाई किया था। इसके अलावा, सरकार ने पहले ही टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) को मंजूरी दे दी है, जिससे 8th CPC को सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज और पेंशनर्स से जुड़े सैलरी, पेंशन और दूसरे अलाउंस को रिवाइज करने के लिए अपनी रिकमेंडेशन जमा करने के लिए 18 महीने की डेडलाइन दी गई है।

End of Feed