8th Pay Commission salary Calculator : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। सरकार ने भले ही अभी तक 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इसकी तैयारियां और चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि नया वेतन आयोग 2026 या 2027 से लागू किया जा सकता है।
आठवें वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी सैलरी
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर से तय होगी नई सैलरी
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर 8वें वेतन आयोग में उनकी सैलरी में कितना इज़ाफा होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) को 1.92 से 2.86 के बीच रखा जा सकता है।
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर क्या है?
यह एक गणना सूत्र है, जिसकी मदद से पुरानी बेसिक सैलरी को नए ढांचे में बदला जाता है। इसका उपयोग हर वेतन आयोग में किया जाता है।
सूत्र:-
नई बेसिक पे = पुरानी बेसिक पे × फिटमेंट फैक्टर
7वें वेतन आयोग में क्या था?
7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था। उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 20,000 रुपये थी, तो वह बन गई थी:
₹20,000 × 2.57 = ₹51,400
अगर 8वें वेतन आयोग में 2.86 फिटमेंट फैक्टर हुआ?
अगर 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.86 तय होता है, तो समझिए सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है।
उदाहरण:-
अगर किसी कर्मचारी की वर्तमान बेसिक सैलरी ₹30,000 है, तो नई सैलरी होगी: ₹30,000 × 2.86 = ₹85,800
यह इज़ाफा न केवल बेसिक सैलरी पर प्रभाव डालेगा, बल्कि HRA, DA और अन्य भत्तों में भी सीधे असर दिखेगा।
कर्मचारी संगठन कर रहे हैं एक समान फिटमेंट फैक्टर की मांग
कर्मचारी संगठनों की मांग है कि सभी ग्रेड और पदों के लिए एक समान फिटमेंट फैक्टर लागू किया जाए, जिससे वेतन विसंगति दूर हो सके और सभी कर्मचारियों को समान लाभ मिल सके।
