बिजनेस

Alok Industries Share: 17% से ज्यादा उछला मुकेश अंबानी की कंपनी का शेयर, कीमत है 20 रु से कम

Alok Industries Share Price: मुकेश अंबानी की कंपनी अलोक इंडस्ट्रीज के शेयर ने मंगलवार को बाजार में जबरदस्त तेजी दिखाई। चौथी तिमाही (Q4 FY2025) के नतीजों की घोषणा के बाद कंपनी का शेयर 18% तक उछला। हालांकि आलोक इंडस्ट्रीज को जनवरी-मार्च तिमाही में 74.47 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है।

Image

Alok इंडस्ट्रीज का शेयर उछला

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Alok इंडस्ट्रीज का शेयर उछला
  • 17 फीसदी की आई उछाल
  • घाटा कम होने का असर

Alok Industries Share Price: मुकेश अंबानी की कंपनी अलोक इंडस्ट्रीज के शेयर ने मंगलवार को बाजार में जबरदस्त तेजी दिखाई। चौथी तिमाही (Q4 FY2025) के नतीजों की घोषणा के बाद कंपनी का शेयर 18% तक उछला। हालांकि आलोक इंडस्ट्रीज को जनवरी-मार्च तिमाही में 74.47 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। मगर इसके बावजूद कंपनी के शेयर में तेजी है। BSE पर ये शेयर 5.46% की बढ़त के साथ 17.36 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 19.76 रुपये तक उछला। करीब दो बजे ये शेयर 17.36% की बढ़त के साथ 19.33 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इस दौरान इसके 8.70 करोड़ शेयरों का लेन-देन हुआ।

ये भी पढ़ें -

घाटा हुआ कम

अलोक इंडस्ट्रीज ने अपनी तिमाही रिपोर्ट में बताया कि Q4 FY2025 में इसका घाटा पिछले साल की समान तिमाही के 215.93 करोड़ रुपये की तुलना में काफी कम रहा। हालांकि इसका रेवेन्यू 35% घटकर 952.9 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल 1,469.31 करोड़ रुपये था।

पूरे वित्त वर्ष 2025 के लिए कंपनी का घाटा 816.43 करोड़ रुपये रहा, जो FY2024 के 846.82 करोड़ रुपये से थोड़ा कम है। FY2025 में कंपनी की बिक्री 3,708.78 करोड़ रुपये रही, जो FY2024 के 5,509.59 करोड़ रुपये से कम है।

BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा

अलोक इंडस्ट्रीज, जो BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है, टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग में एक्टिव है और रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी कंपनी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास इसकी 40% हिस्सेदारी है। स्टॉक मार्केट में अलोक इंडस्ट्रीज की मौजूदा मार्केट कैपिटल 9,622.6 करोड़ रुपये है।

जानकारों का मानना है कि तिमाही घाटे में कमी और रिलायंस के मजबूत प्रबंधन से निवेशकों का विश्वास बढ़ा है। हालांकि, टेक्सटाइल सेक्टर में मांग और लागत संबंधी चुनौतियां बनी हुई हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article