8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग और फिटमेंट फैक्टर पर सरकार की पहली प्रतिक्रिया, जानें संसद में क्या कहा

8th Pay Commission: सरकार ने राज्यसभा में स्पष्ट किया कि 8वां वेतन आयोग स्वतंत्र रूप से कार्य करेगा। कर्मचारियों की फिटमेंट फैक्टर और 5 पारिवारिक इकाइयों की मांगों पर फैसला आयोग ही मई 2027 तक अपनी रिपोर्ट में करेगा।

8th Pay Commission : केंद्र सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) और कर्मचारियों की ओर से उठ रही फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) की मांगों पर राज्यसभा में पहली बार औपचारिक जवाब दिया है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने एक सवाल के लिखित जवाब में स्पष्ट किया कि वेतन आयोग पूरी तरह से एक स्वतंत्र निकाय है। आयोग अपनी प्रक्रिया खुद तय करेगा और इसके लिए उसे अपनी बैठकों या सिफारिशों की प्रगति के बारे में सरकार को पहले से सूचित करने की कोई जरुरत नहीं है। इस जवाब से यह साफ हो गया है कि कर्मचारियों की वेतन वृद्धि से जुड़ी सभी प्रमुख मांगों पर अंतिम फैसला अब वेतन आयोग के पाले में ही है।

8th Pay Commission, Fitment Factor, 8th Central Pay Commission, Finance Ministry, Rajya Sabha, Pankaj Chaudhary

8वें वेतन आयोग पर सरकार ने क्या कहा

कर्मचारियों की मुख्य मांगें और राज्यसभा में उठा सवाल

राज्यसभा सांसद जावेद अली खान ने सरकार से पूछा था कि क्या केंद्रीय कर्मचारी यूनियनों ने 8वें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर की गणना के लिए परिवार के सदस्यों (यूनिट्स) की संख्या 3 से बढ़ाकर 5 करने की मांग की है, जिसमें आश्रित माता-पिता को भी शामिल किया जाए। इसके अलावा, उन्होंने आयोग द्वारा अब तक की गई बैठकों और कर्मचारी संगठनों के साथ हुए विचार-विमर्श का डिटेल भी मांगा था।

End of Feed