8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! कब लागू होगा नया वेतन आयोग? सरकार ने दी जानकारी

केंद्र सरकार में काम करने वाले लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स 8वें वेतन आयोग लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसा इसलिए कि 7वें वेतन आयोग की समयसीमा खत्म हो गई है। इसलिए नए वेतन लागू होना है। नए वेतन आयोग लागू होने से कर्मचारियों की सैलरी और भत्ते में बड़ी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

8th Pay Commission latest news: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी 8वें वेतन आयोग लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि नए वेतन आयोग लागू होने से उनकी सैलरी और भत्ते में बड़ी बढ़ोतरी होगी। इस बीच वित्त मंत्रालय ने संसद को बताया है कि 8वां वेतन आयोग (8th CPC) वेतनमान, पेंशन, भत्ते आदि में संशोधन पर काम किया जा रहा है। लोकसभा में पूछे गए एक अतारांकित प्रश्न के जवाब में, वित्त मंत्रालय ने 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए आयोग के रोडमैप के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मंत्रालय ने यह भी बताया कि क्या उसने 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने से केंद्रीय बजट पर पड़ने वाले वित्तीय प्रभाव का आकलन किया है।

8th Pay Commission News

8वां वेतन आयोग

क्या 1 जनवरी, 2026 से लागू होगा नया वेतन आयोग?

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को उम्मीद है कि 8वां वेतन आयोग नवंबर 2025 से 18 महीनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंप देगा। 18 महीने की यह समय सीमा 8वें वेतन आयोग के संदर्भ की शर्तों (ToR) का हिस्सा है, जिसकी घोषणा उसने नवंबर 2025 में की थी। हालांकि, इस बात को लेकर भ्रम की स्थिति है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी, 2026 से लागू होंगी या उसके बाद। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) यह मांग कर रही है कि वेतनमान, भत्ते, पेंशन और अन्य लाभों में संशोधन 1 जनवरी, 2026 से लागू होना चाहिए, न कि किसी भविष्य की तारीख से, क्योंकि वेतन संशोधन पहले से ही लंबित है। अगर सरकार किसी भविष्य की तारीख को चुनती है, तो कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को काफी बकाया राशि (arrears) का नुकसान हो सकता है।

End of Feed