7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता, 1 जुलाई से इतना मिलेगा DA

7th Pay Commission Latest News: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए अब इस साल की दूसरी महंगाई भत्ते (DA) बढ़ोतरी होगी। यह बढ़ोतरी एक जुलाई 2024 से प्रभावी माना जाएगा। इससे पहले मार्च में डीए में बढ़ोतरी हुई थी जो एक जनवरी से प्रभावी माना गया था।

7th Pay Commission Latest News: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए गुड न्यूज है क्योंकि एक बार फिर महंगाई भत्ता एक जुलाई 2024 से बढ़ाया जाएगा। गौर हो कि इस साल मार्च में केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) यानी DA 4% बढ़ाकर 50% कर दिया गया था। यह बढ़ोतरी जनवरी 2024 से प्रभावी माना गया था। केंद्र सरकार साल में दो बार DA में संशोधन करता है, पहला जनवरी-जून अवधि के लिए और दूसरा जुलाई-दिसंबर के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करता है। अगली DA बढ़ोतरी की घोषणा इस साल दिवाली के आसपास होने की उम्मीद है। हालांकि 50 लाख से अधिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 68 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को जुलाई 2024 से एरियर मिलेगा। मनी कंट्रोल के मुताबिक ऐसी उम्मीद है कि मोदी सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो डीए बढ़कर 55 प्रतिशत तक हो सकता है। अक्सर 4% की बढ़ोतरी होती है। फिर भी यह 54 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा।

Dearness Allowance, DA, DA hike

फिर होगी डीए में बढ़ोतरी (तस्वीर-Canva)

मूल वेतन में मर्ज हो सकता है डीए

हालांकि ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि केंद्र सरकार महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) यानी DA को मूल वेतन (Basic Pay) में मिला सकती है क्योंकि अगली बढ़ोतरी के बाद यह अब 50% को पार कर जाएगा। 2004 में 5वें वेतन आयोग के कार्यकाल के दौरान जब DA ने 50% की सीमा को छुआ था तो केंद्र ने इसे मूल वेतन में मिला दिया था। यह एकमात्र उदाहरण था जब DA को मूल वेतन में मिला दिया गया था। इसके बाद छठे वेतन आयोग ने ऐसे किसी उपाय की सिफारिश नहीं की।

End of Feed