7th Pay Commission: केन्द्र सरकार के कमर्चारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, इतने फीसदी बढ़ सकता है DA और HRA

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 4, 2024, 02:39 PM IST

7th Pay Commission: कयास लगाए जा रहे हैं कि नए साल में कर्मचारियों का डीए बढ़कर 50 फीसदी हो सकता है। इस तरह यदि डीए बढ़कर 50 फीसदी होगा तो उसके साथ हाउस रेंट अलाउंस बढ़ने की भी गुजांइश है।

7th Pay Commission: यदि आप केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं तो आपके लिए ये काम की खबर है। दरअसल केन्द्र सरकार नए साल में महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) और हाउस रेंट अलाउंस (HRA) बढ़ा सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नए साल में कर्मचारियों का डीए बढ़कर 50 फीसदी हो सकता है। इस तरह यदि डीए बढ़कर 50 फीसदी होगा तो उसके साथ हाउस रेंट अलाउंस बढ़ने की भी गुजांइश है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक HRA करीब 3 फीसदी तक बढ़ सकता है। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों की इन हैंड सैलेरी में खासा बढ़ोतरी हो सकती है।

7th Pay Commission: केन्द्र सरकार के कमर्चारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, इतने फीसदी बढ़ सकता है DA और HRA

HRA क्या होता है?

सरकारी कर्मचारी जिस शहर में काम करते हैं, उसके आधार पर एचआरए (HRA) दिया जाता है। ये भत्ता उन कर्मचारियों को मिलता है जो सरकारी मकान नहीं मिल पाते हैं। वहीं सरकारी मकान में रहने वालों को एचआरए नहीं मिलता। इसे घर की जरूरत और शहर के हिसाब से तीन केटेगरी में बांटा जाता है।

End of Feed