7th Pay Commission, DA Hike, DR Hike: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होली से पहले बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। उम्मीद है कि मोदी सरकार महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी की घोषणा आज कर सकती है क्योंकि 14 मार्च को होली है। केंद्र सरकार अपने 1.2 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को इस होली पर सरप्राइज दे सकती है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि सरकार त्योहारों के शुरू होने से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी की घोषणा करेगी। इसके अलावा, महंगाई भत्ते और डीआर में बढ़ोतरी का उद्देश्य महंगाई से राहत प्रदान करना है। गौर हो कि डीए या डीआर में साल में दो बार बढ़ोतरी की जाती है। पहली बढ़ोतरी 1 जनवरी से और दूसरी 1 जुलाई से प्रभावी होती है।
आज महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी संभव (तस्वीर-Canva)
गौर हो कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 7वें वेतन आयोग के तहत भुगतान किया जाता है। केंद्रीय कैबिनेट आज की बैठक में होली के तोहफे के तौर पर DA और DR में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकता है और जनवरी से मार्च तक की अवधि के लिए बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में सरकार ने DA और DR में 3% की बढ़ोतरी कर इसे 53% कर दिया था।
7th Pay Commission: डीए और डीआर में कितनी होगी बढ़ोतरी
केंद्रीय सरकारी कर्मचारी एवं श्रमिक परिसंघ के अध्यक्ष रूपक सरकार ने एनडीटीवी प्रॉफिट को बताया कि हमारे हिसाब से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी संभवतः 2% होगी। हालांकि, कई एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए और डीआर में 3-4% की बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। वर्तमान में, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को न्यूनतम मूल वेतन के रूप में 18,000 रुपये मिलते हैं। वहीं केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को न्यूनतम मूल पेंशन के रूप में 9,000 रुपये मिलते हैं।
7th Pay Commission: नया वेतन कितना
अगर किसी व्यक्ति का मौजूदा न्यूनतम मूल वेतन 18,000 रुपये है और जनवरी 2025 के लिए डीए में 2% की वृद्धि की जाती है, तो उसका न्यूनतम वेतन 360 रुपये बढ़ जाएगा। इसके अलावा, मौजूदा 53% डीए के तहत, वह 27,540 रुपये के वेतन (न्यूनतम मूल वेतन + डीए) का हकदार है। हालांकि अगर डीए 56% तक बढ़ा दिया जाता है, तो उसे 27,900 रुपये का भुगतान किया जाएगा। अगर डीए 3% बढ़ाया जाता है तो यह 56% हो जाता है। इस दर पर न्यूनतम मूल वेतन 540 रुपये बढ़कर 28,080 रुपये मासिक हो जाएगा। अगर डीए 4% बढ़ाया जाता है, तो यह 57% हो जाता है। इस दर पर न्यूनतम मूल वेतन 720 रुपये बढ़कर 28,260 रुपये मासिक हो जाएगा।
7th Pay Commission: नई पेंशन कितनी
अगर किसी व्यक्ति की वर्तमान न्यूनतम मूल पेंशन 9,000 रुपये है और जनवरी 2025 के लिए डीआर में 2% की वृद्धि की जाती है, तो उसकी न्यूनतम पेंशन में 180 रुपये की वृद्धि होगी। वर्तमान 53% डीआर के तहत, वह 13,770 रुपये की पेंशन (न्यूनतम मूल वेतन + डीआर) का हकदार है। हालांकि अगर डीए को 55% तक बढ़ाया जाता है, तो उसे 13,950 रुपये का भुगतान किया जाएगा। अगर डीआर में 3% की वृद्धि की जाती है, तो यह 56% हो जाती है। इस दर पर न्यूनतम मूल पेंशन 270 रुपये बढ़कर 14,040 रुपये मासिक हो जाएगी। अगर डीआर में 4% की वृद्धि की जाती है, तो यह 57% हो जाती है। इस दर पर न्यूनतम मूल पेंशन 360 रुपये बढ़कर 14,130 रुपये मासिक हो जाएगी।
