7th Pay Commission: आपको जल्द मिलेगा 18 महीने का लंबित DA एरियर, ये रहा ताजा अपडेट

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 7, 2022, 01:49 PM IST

7th Pay Commission (CPC) Arrears Latest News: अगर आप भी केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं और अपने महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे हैं तो आपको जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है।

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप भी 18 महीने से लंबित महंगाई भत्ते (DA) के एरियर के पेमेंट पर आधिकारिक सहमति का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर जरूर पढ़ें। रिपोर्ट्स के अनुसार सरकारी कर्मचारियों को 18 महीने का डीए एरियर (DA Arrear) तीन किस्तों में मिल सकता है। गौरतलब है कि जनवरी 2020 से जून 2021 तक 18 महीने के डीए बकाए के पेमेंट का मामला कैबिनेट में चर्चा के लिए लंबित है।

money

7th Pay Commission: आपको जल्द मिलेगा 18 महीने का लंबित DA एरियर, ये रहा ताजा अपडेट

इतना हो सकता है बकाया

समेकित रिपोर्ट्स के अनुसार, लेवल -3 पर कर्मचारियों का डीए बकाया 11,880 रुपये से 37,554 रुपये के बीच अनुमानित है। इसी तरह लेवल-13 या लेवल-14 के लिए कर्मचारियों का एरियर 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये के बीच हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 28 सितंबर 2022 को केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जुलाई 2022 से देय डीए और महंगाई राहत (Dearness Relief) की अतिरिक्त किस्त 4 फीसदी की दर से जारी करने की मंजूरी दी थी। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए की इस वृद्धि की वजह से अतिरिक्त वित्तीय प्रभाव प्रति वर्ष 6,591.36 करोड़ रुपये अनुमानित है।

End of Feed