Financial mistakes of young professionals: नौकरी मिलने और पहली सैलरी पाने का अनुभव हर किसी के लिए खास होता है। लेकिन अक्सर लोग इस खुशी में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो आगे चलकर उनकी फाइनेंशियल स्थिति को कमजोर कर सकती हैं। सही प्लानिंग और समझदारी से इन गलतियों से बचा जा सकता है। करियर की शुरुआत में पैसे से जुड़ी कौन-सी गलतियां भारी पड़ सकती हैं, इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं-
करियर की शुरुआत में भूलकर भी न करें ये गलतियां (Photo: iStock)
बिना बजट के खर्च करना
कई लोग अपनी पहली नौकरी मिलने पर सैलरी बिना किसी प्लान के खर्च करना शुरू कर देते हैं। आपको समझने की जरूरत है कि बजट बनाना बेहद जरूरी है, जिससे पता चलता है कि कितना पैसा खर्च हो रहा है और कितना बचाया जा सकता है। बजट न होने से ओवरस्पेंडिंग की आदत पड़ सकती है।
इमरजेंसी फंड न बनाना
अचानक खर्च जैसे मेडिकल इमरजेंसी या नौकरी छूटने की स्थिति के लिए बचत होना जरूरी है। अगर आपके पास इमरजेंसी फंड नहीं है, तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
सारा पैसा खर्च कर देना
कई नए कमाने वाले अपनी पूरी सैलरी खर्च कर देते हैं और बचत नहीं करते। यह आदत भविष्य में बड़ी समस्या बन सकती है, क्योंकि बचत और निवेश नहीं होने से आर्थिक सुरक्षा नहीं बनती।
जरूरत से ज्यादा कर्ज लेना
क्रेडिट कार्ड या लोन का गलत इस्तेमाल बड़ी गलती है। समय पर भुगतान न करने से भारी ब्याज और कर्ज बढ़ सकता है, जिससे फाइनेंशियल प्रेशर बढ़ जाता है।
निवेश शुरू न करना
कई लोग सोचते हैं कि निवेश बाद में शुरू करेंगे, लेकिन देरी करना सबसे बड़ी गलती है। जल्दी निवेश करने से कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है और पैसा तेजी से बढ़ता है।
खर्च में अचानक बढ़ोतरी
सैलरी बढ़ते ही खर्च भी बढ़ा देना आम गलती है। यह आदत धीरे-धीरे बचत को खत्म कर देती है और भविष्य की योजनाओं को प्रभावित करती है।
बीमा और टैक्स प्लानिंग को नजरअंदाज करना
स्वास्थ्य और जीवन बीमा न लेना और टैक्स सेविंग की योजना न बनाना भी बड़ी गलती है। इससे भविष्य में वित्तीय जोखिम बढ़ सकता है।
