बदल गए इनकम टैक्स के 6 जरूरी फॉर्म, फाइलिंग से पहले जान लें ये नए नियम

अगर आप भी इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने जा रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। दरअसल, इनकम टैक्स से जुड़े 6 फॉर्म्स में बड़ा बदलाव हुआ है, फाइलिंग से पहले जो जानना आपको बहुत जरुरी है।

वित्त वर्ष 2025-26 के खत्म होने के बाद अब बारी है इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की। लेकिन इस बार यह प्रक्रिया पिछले सालों की तुलना में थोड़ी अलग होने वाली है। आयकर विभाग ने इस साल से ITR फॉर्म में 6 बड़े और महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य टैक्स चोरी को रोकना और पूरी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाना है। अगर आप भी अपनी कमाई पर टैक्स फाइल करने की तैयारी कर रहे हैं, तो इन नए नियमों को जान लेना बेहद जरूरी है, वरना एक छोटी सी गलती आपको इनकम टैक्स का नोटिस दिला सकती है।

Income Tax

बदला हुआ टैक्स रिजीम और डिफॉल्ट विकल्प

सबसे पहला और सबसे बड़ा बदलाव 'टैक्स रिजीम' के चुनाव को लेकर है। अब 'न्यू टैक्स रिजीम' (New Tax Regime) को डिफॉल्ट विकल्प बना दिया गया है। इसका मतलब है कि अगर आपने फाइलिंग के समय कोई विकल्प नहीं चुना, तो आपका टैक्स अपने आप नए रिजीम के हिसाब से कैलकुलेट हो जाएगा। यदि आप पुराने टैक्स रिजीम (Old Tax Regime) का लाभ उठाना चाहते हैं और छूट (Deductions) का दावा करना चाहते हैं, तो आपको फॉर्म में इसे विशेष रूप से सिलेक्ट करना होगा। इसके लिए फॉर्म में अब एक अलग से डेडिकेटेड कॉलम दिया गया है।

End of Feed