GST Council: जीएसटी परिषद ने धार्मिक यात्राओं में हेलिकॉप्टर सेवा पर टैक्स घटाकर किया 5%, छोटी डिजिटल पेमेंट फिलहाल रहेंगी टैक्स फ्री

54th GST Council Meeting Highlights: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की 54वीं बैठक हुई है। अग्रवाल ने कहा, ''केदारनाथ, बद्रीनाथ जैसी धार्मिक यात्राओं पर श्रद्धालुओं को ले जाने वाली हेलिकॉप्टर सेवाओं पर टैक्स को 18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जीएसटी परिषद की हुई बैठक
  • लिए गए कई बड़े फैसले
  • छोटी डिजिटल पेमेंट रहेंगी टैक्स फ्री

54th GST Council Meeting Highlights: जीएसटी परिषद ने धार्मिक यात्राओं के लिए हेलिकॉप्टर सेवाओं के ऑपरेशन पर टैक्स को घटाकर पांच प्रतिशत करने का फैसला किया है। उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने यह जानकारी दी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की 54वीं बैठक हुई है। अग्रवाल ने कहा, ''केदारनाथ, बद्रीनाथ जैसी धार्मिक यात्राओं पर श्रद्धालुओं को ले जाने वाली हेलिकॉप्टर सेवाओं पर टैक्स को 18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है। पहले इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं थी। अब स्पष्टता होगी।''

54th GST Council Meeting Highlights

54वीं जीएसटी परिषद बैठक की मुख्य बातें

ये भी पढ़ें -

End of Feed