5,000 या 10,000 रुपये? 10 साल में बड़ा फंड बनाने के लिए कौन सी SIP रहेगी बेस्ट, जानें कैलकुलेशन

10 साल में बड़ा कॉर्पस बनाने के लिए ₹5,000 और ₹10,000 की SIP में सही चुनाव बेहद जरूरी है। ₹5,000 की SIP से करीब ₹13.9 लाख, जबकि ₹10,000 की SIP से ₹27.8 लाख तक का फंड बन सकता है। समझें पूरा गणित।

म्यूचुअल फंड में निवेश के जरिए बड़ा फंड तैयार करने की सोच रहे निवेशकों के सामने अक्सर यह सवाल खड़ा होता है कि शुरुआत 5,000 रुपये की मंथली SIP से करें या सीधे 10,000 रुपये की मंथली SIP चुनें। 10 साल की समयावधि (Time Horizon) के लिए जब आप इन दोनों विकल्पों की तुलना करते हैं, तो निवेश की रकम का यह अंतर आपके अंतिम कॉर्पस (Total Corpus) पर बड़ा प्रभाव डालता है। ऐसे में आइए जानते हैं 5,000 या 10,000 रुपये कितने की SIP से आप 10 साल में बड़ा फंड बना सकते हैं?

Mutual Fund

10 साल में बड़ा फंड बनाने के लिए कौन सी SIP रहेगी बेस्ट

5,000 की SIP से कितना रिटर्न मिलेगा

अगर आप हर महीने ₹5,000 की SIP करते हैं, तो 10 सालों में आपकी जेब से कुल ₹6,00,000 का निवेश होगा। यदि हम इक्विटी म्यूचुअल फंड से औसतन 12% से 15% का सालाना रिटर्न मानकर चलें, तो 12% की दर से आपका कुल फंड लगभग ₹11.6 लाख बनेगा, जबकि 15% के रिटर्न पर यह रकम लगभग ₹13.9 लाख तक पहुंच सकती है।

End of Feed