पहली तारीख को Salary आते ही फटाफट कर लें ये 5 काम, पूरे महीने नहीं होगी पैसों की दिक्कत

नौकरी करने वाले हर व्यक्ति को मंथली सैलरी का बेसब्री से इंतजार रहता है। सैलरी क्रेडिट होने पर शुरुआत के कुछ दिन पैसों की दिक्कत नहीं होती लेकिन महीने के अंत तक जेब जरूर खाली हो जाती है।

हर नौकरीपेशा व्यक्ति को हर महीने की पहली तारीख को सैलरी (Salary) आने का बेसब्री से इंतजार रहता है। महीने की आखिरी तारीख या नए महीने की पहली तारीख को सैलरी क्रेडिट होते ही कई लोग शॉपिंग, बाहर खाने या दूसरे खर्चों की प्लानिंग शुरू कर देते हैं। लेकिन अगर सैलरी आते ही पैसों को सही जगह बांट दिया जाए, तो पूरे महीने बजट संभालना आसान हो सकता है और आखिरी दिनों में पैसों की कमी से बचा जा सकता है। महीने के आखिर में पैसों की तंगी न हो, इसके लिए सैलरी क्रेडिट होते ही फटाफट पांच काम कर लें-

Salary

Salary क्रेडिट होते ही फटाफट कर लें 5 जरूरी काम (Photo: iStock)

जरूरी बिल और EMI के पैसे अलग करें

सैलरी आते ही सबसे पहले उन खर्चों की रकम अलग कर दें, जो हर महीने तय होते हैं। इसमें होम लोन (Home Loan) या पर्सनल लोन (Personal Loan) की EMI, किराया, बिजली-पानी का बिल, मोबाइल रिचार्ज, इंटरनेट और बीमा प्रीमियम जैसे खर्च शामिल हो सकते हैं। इन पैसों को अलग खाते में रखने या शुरुआती दिनों में भुगतान करने से बाद में इन पैसों के खर्च हो जाने का जोखिम कम होता है।

End of Feed