मोदी सरकार में मुमकिन हुए असंभव लगने वाले 5 मेगा-प्रोजेक्ट, जिन्हें देख दुनिया रह गई हैरान!

नरेंद्र मोदी 12 साल से देश के प्रधानमंत्री हैं। इस दौरान कई ऐसे इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स तैयार हुए हैं, जिन्हें पहले नामुमकिन माना जाता था। ये प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग के चमत्कार के साथ ही सरकार के संकल्प को भी दिखाते हैं।

2014 के बाद से भारत में इन्फ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास हुआ है। रिकॉर्ड स्पीड में रोड, रेल, इंटरने और बिजली जैसी तमाम परियोजनाओं के साथ ही इस दौरान कई ऐसे मेगा प्रोजेक्ट्स भी पूरे हुए हैं, जो कई दशकों से अटके पड़े थे। कहीं, कानूनी अड़चनें थीं, तो कहीं इंजीनियरिंग और बजट की मुश्किलें थीं। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल में चेनाब ब्रिज से अटल टनल, अटल सेतु, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और बोगीबील ब्रिज और जोजिला टनल जैसे कई ऐसे मेगा-प्रोजेक्ट्स पूरे हुए हैं, जिन्हें देखकर दुनिया हैरान रह गई।

PM Modi Era Infra

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में हुए 5 बड़े काम

भारत में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के अतीत में झांककर देखें, तो अक्सर इस तस्वीर में भारत के इंजीनियरिंग गौरव और सत्ता के संकल्प से ज्यादा लेटलतीफी, लागत वृद्धि और कानूनी पचड़ों के छींटें ज्यादा नजर आते हैं। कई परियोजनाएं ऐसी रही हैं, जिन्हें कभी तकनीकी, तो कभी भौगोलिक और राजनीतिक चुनौतियों के चलते पूरा कर पाना असंभव माना जाने लगा था। लेकिन, PM Modi के कार्यकाल में पिछले एक दशक में देश ने कुछ ऐसे इंजीनियरिंग चमत्कार देखे, जिन्होंने न केवल भारत की निर्माण क्षमता को वैश्विक पहचान दिलाई बल्कि रणनीतिक, आर्थिक और सामाजिक स्तर पर भी बड़ा बदलाव किया। इसके साथ ही भारत के पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर बनी लेटलतीफी वाली पहचान को भी बदला।

End of Feed