Common EPF Myths Busted: नौकरी करने वाले हर व्यक्ति को Employees' Provident Fund Organisation (EPFO) की नियमावली को लेकर कई तरह के कंफ्यूजन रहते हैं। अगर आप भी अपने ईपीएफ अकाउंट को लेकर रिटायरमेंट की उम्र और बैलेंस पर मिलने पर ब्याज को लेकर कंफ्यूज हैं तो ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित होने वाली है। हम ईपीएफ अकाउंट को लेकर 5 ऐसे ही बड़े कंफ्यूजन दूर करने जा रहे हैं-
ईपीएफ को लेकर कहीं आपको तो नहीं ये गलतफहमी (Photo: iStock)
EPF में रिटायरमेंट की उम्र
बहुत से लोग मानते हैं कि EPF में रिटायरमेंट की उम्र 60 वर्ष है। लेकिन वास्तविक नियम के अनुसार, EPF के तहत 58 वर्ष ही आधिकारिक रिटायरमेंट उम्र है और इसके बाद योगदान (contribution) बंद हो जाता है।
58 वर्ष की आयु के बाद यह अकाउंट इनऑपरेटिव हो जाता है।
EPF पर मिलने वाला ब्याज
पीएफ खाते को लेकर एक आम भ्रांति यह है कि जैसे ही आप रिटायर हो जाते हैं, EPF पर मिलने वाला ब्याज रुक जाता है। वास्तव में, अगर आप 58 वर्ष की उम्र पर ही रिटायर होते हैं तो आपका EPF बैलेंस उसके बाद 3 वर्ष तक ब्याज अर्जित करता रहता है यानी 61 वर्ष तक। लेकिन अगर आप 58 से पहले रिटायर होते हैं तो खाता 58 वर्ष की आयु के बाद ही इनऑपरेटिव होता है।
तीन साल का ब्याज
कुछ लोग सोचते हैं कि चाहे आप किसी भी उम्र पर रिटायर हों, EPF में तीन साल का ब्याज मिलेगा। लेकिन वास्तविक नियम में ब्याज अवधि उम्र पर आधारित होती है। उदाहरण के लिए अगर आप 45 वर्ष की उम्र में रिटायर होते हैं, तो आपका बैलेंस 58 वर्ष तक ब्याज अर्जित करेगा।
इनएक्टिव ईपीएफ अकाउंट
पीएफ अकाउंट को लेकर एक और गलतफहमी यह है कि नौकरी बदलते या छोड़ते ही EPF अकाउंट तुरंत इनएक्टिव हो जाता है। वास्तविक नियम कहता है कि EPF अकाउंट तीन वर्षों तक योगदान न होने पर inoperative माना जाता है। इसका मतलब है कि आप अभी भी उसे ट्रांसफर कर सकते हैं, अपडेट कर सकते हैं या आवश्यकता पड़ने पर निकासी के लिये इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्कीम से मिलने वाली पेंशन
एक आम धारणा है कि EPS ( Employees’ Pension Scheme ) से मिलने वाली पेंशन सिर्फ रिटायरमेंट के बाद ही शुरू होती है। वास्तविकता में, EPS से पेंशन 58 वर्ष की उम्र से शुरू होती है और यह निर्भर नहीं करता कि आप काम कर रहे हैं या नहीं। पेंशन उम्र 58 पर शुरू होती है और जीवनभर जारी रहती है।
