1 साल में 400% रिटर्न, फिर 6 महीने में 70 का हुआ 400 का शेयर, अब लगा अपर सर्किट

पिछले एक वर्ष में 400 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका Elitecon का शेयर पिछले 6 महीने में 400 रुपये से घटकर 70 रुपये के करीब आ चुका है। फिलहाल, कंपनी की तरफ से एक्सचेंज फाइलिंग में दिए एक बयान के बाद गिरावट का लंबा दौर अपर सर्किट के साथ बंद हुआ है।

शेयर बाजार में कमजोर माहौल के बीच Elitecon International ने निवेशकों को चौंकाया है। मंगलवार के कारोबार में शेयर 5% अपर सर्किट पर लॉक हो गया। स्टॉक BSE पर ₹71.40 पर खुला और दिन के दौरान ₹78.20 के हाई तक पहुंच गया। ऐसे समय में जब इंडेक्स दबाव में थे, इस शेयर में आई तेजी बताती है कि इसमें ट्रिगर पूरी तरह स्टॉक-स्पेसिफिक रहा।

Elitecon Int

शेयर में जोरदार उछाल (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)

मर्जर की खबर ने बदला सेंटिमेंट

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि बोर्ड तीन कंपनियों के साथ मर्जर पर विचार कर रहा है। इनमें सनब्रिज एग्रो, लैंड्समिल एग्रो और गोल्डन क्रायो शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि यह प्रस्तावित ट्रांजैक्शन अलग-अलग बिजनेस सेगमेंट को एक साथ लाकर स्केल बढ़ाने, ऑपरेशनल एफिशिएंसी सुधारने और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल में मदद कर सकता है। इसी उम्मीद ने गिरते बाजार में भी खरीदारी का सपोर्ट दिया।

End of Feed